फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नहीं बंद होगी बीबीएमबी अस्पताल की इमरजेंसी

नहीं बंद होगी बीबीएमबी अस्पताल की इमरजेंसी

Wed, 13 Mar 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
नहीं बंद होगी बीबीएमबी अस्पताल की इमरजेंसी
अशोक चोपड़ा
विज्ञापन

नंगल। बीबीएमबी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बंद करने के प्रयास को लेकर ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होते ही बीबीएमबी के कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ (इंटक) हरकत में आ गया। संघ का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक एवं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह से मुलाकात की।

संघ ने इस दौरान किसी भी हालात में इमरजेंसी सेवा बंद न होने देने की मांग उठाई। इस बारे में संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह और जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि बीबीएमबी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को बंद करने के प्रयास का कड़ा नोटिस लेते हुए राणा केपी सिंह से मुलाकात की। इमरजेंसी सेवा हर हाल में जारी रखने की मांग उठाई गई और प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बात करने के बाद संगठन को आश्वासन दिया कि किसी भी हालात में इमरजेंसी सेवा को बंद नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार अपने हिस्से के डॉक्टरों की नियुक्ति कर लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर तो बीबीएमबी आधे अधूरे विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद करने का प्रयास कर रहा है। इसे संगठन कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर गोपाल शर्मा, शमशेर सिंह, अशोक, रणवीर सिंह राणा, नरेश कुमार, बलबीर सिंह, दलबीर सिंह, अशोक कुमार, जगबीर सिंह, हरीश कुमार, सतनाम सिंह, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed