{"_id":"5a350e6a4f1c1b4e718b96aa","slug":"101513426538-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तित्व विकास पर पुलिस जवानों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तित्व विकास पर पुलिस जवानों को दिए टिप्स
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ में शनिवार को पब्लिक ऑर्डर एंड मैनेजमेंट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समादेशक एसआर राणा ने कार्यशाला में पुलिस जवानों को व्यक्तित्व विकास पर अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि समाज में पुलिस बल की बहुत जिम्मेदार भूमिका है। पुलिस जवानों के व्यक्तित्व का असर समूचे विभाग की कारगुजारी पर पड़ता है।
व्यक्तित्व अच्छा होगा तो विभाग की जनता तारीफ करेगी और व्यक्तित्व में कोई खोट होगा तो समाज में विभाग की छवि पर उसका असर पड़ता है। कार्यशाला में वाहिनी के आरक्षित निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुमन बाला ने जवानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
उप समादेशक विनोद धीमान ने कार्यशाला में पुलिस जवानों को सेवा के दौरान अनुशासन, कुशल नेतृत्व, परिपक्व व्यक्तित्व, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता जैसे विषयों पर टिप्स दिए। सहायक समादेशक मनोज जंबाल ने जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने, भीड़ नियंत्रण करने के गुर तथा मीडिया से मधुर संबंधों को बनाए रखने के टिप्स दिए। उप समादेशक बद्री सिंह, विनोद धीमान, सहायक समादेशक डॉ. रविंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, डॉ. रोहित रॉय समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन