फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 candidates filed their nominations for 22 seats in the Amb development block.

Una News: अंब विकास खंड से 22 सीटों के लिए 100 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी

Sun, 24 May 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 May 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
100 candidates filed their nominations for 22 seats in the Amb development block.
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पंचायत समिति के 107 पदों के लिए 416 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिनमें से अंब विकास खंड से 22 सीटों के लिए सबसे अधिक 100 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी है। पांच विकास खंडों में से अंब से सबसे ज्यादा दावेदार इस बार चुनावी मैदान में है जबकि गगरेट से 85, हरोली से 82, बंगाणा से 76 और ऊना से 73 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

दो पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सत्तासीन कांग्रेस सरकार के विधायक से लेकर मंत्रियों के लिए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को भी इन चुनावों में पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व विधायक की साख का सवाल बन गया है। सब की नजरें उम्मीदवारों के फाइनल होने के बाद किस-किस ब्लॉक में पंचायत समिति के दावेदार चुनकर आते हैं, उस पर हैं। इसी के आधार पर ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की नींव भी रखी जाएगी। बता दें कि नगर निकायों के चुनावों में ऊना जिला में भाजपा का दबदबा रहा है और उसमें कांग्रेस जिला में 6 नगर निकायों के चुनावों में दो जगह ही अपना वर्चस्व दिखा पाई है। अब पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति सदस्यों और संबंधित पंचायत के प्रधानों के चुनावों के नतीजे पर ही दोनों दलों के आगामी राजनीति की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवार वार्ड
अंब 100 22
गगरेट 85 20
हरोली 82 24
बंगाणा 76 19
ऊना से 73 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed