फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una A young woman slapped an ASI and a female village pardhan during a land dispute

Himachal News: जमीन विवाद पर युवती ने एएसआई और महिला प्रधान को जड़े थप्पड़, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 10:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Dec 2025 10:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में चिंतपूर्णी पुलिस थाना की टीम और महिला प्रधान दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने गए थे। इसी बीच आरोप है कि विवादित पक्ष की युवती ने बहस तेज कर दी और गुस्से में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एएसआई और पंचायत प्रधान को थप्पड़ मार दिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Una A young woman slapped an ASI and a female village pardhan during a land dispute
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रास्ते और जमीन के विवाद को लेकर पहुंचे पंचायत प्रधान और एएसआई को एक युवती ने थप्पड़ जड़ दिए। घटना से मौके पर अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डूहल बंगवालां पंचायत की महिला प्रधान ने प्रेम चंद शर्मा की शिकायत की सुनवाई के लिए रेही गांव का दौरा किया। इस दौरान चिंतपूर्णी पुलिस थाना की टीम भी मौजूद रही। पंचायत प्रधान और पुलिस दोनों पक्षों की सुनवाई कर मामला शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि विवादित पक्ष की युवती ने बहस तेज कर दी और गुस्से में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एएसआई और पंचायत प्रधान को थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि इस घटना से पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों के आत्मसम्मान को गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस ने युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों या निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed