{"_id":"66e1890d77d3fda47b08b182","slug":"two-more-accused-arrested-in-bahra-university-ragging-case-police-have-already-arrested-three-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahra University Ragging: बाहरा विवि में रैगिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले पकड़ चुकी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahra University Ragging: बाहरा विवि में रैगिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले पकड़ चुकी है पुलिस
Wed, 11 Sep 2024 05:42 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:42 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बाहरा विवि में रैगिंग के मामले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाकनाघाट स्थित बाहरा विवि में रैगिंग के मामले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें कार्तिक निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर व सक्षम निवासी शिमला शामिल हैं। दोनों आरोपी बाहरा विवि के ही छात्र हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बाहरा विवि में प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस बीच छात्रों की ओर से मारपीट करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पाया है कि वीडियो में एक युवक को गाली गलौज के साथ बेल्ट, लात और थप्पड़ मार रहे हैं। उसे जबरन नशा भी करवाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी पुलिस टीम जांच के लिए विवि परिसर में पहुंची थी, जहां पर घटना स्थल का जायजा लिया और अन्य छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि रैगिंग के आरोप में दो और आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। अब तक मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन