फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two days holiday declared in himachal pradesh after former pm manmohan singh died in delhi aiims

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित

Fri, 27 Dec 2024 10:25 AM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन
two days holiday declared in himachal pradesh after former pm manmohan singh died in delhi aiims
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस अवधि में राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इन दिनों का वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन




हिमाचल प्रदेश के गृह विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रवीण कुमार टाक की तरफ से जारी आदेशों में लिखा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार की तरफ से सात दिन 26 दिसंबर से एक जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकार के एलान के बाद अब स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों से कर्मचारियों ने अपने अपने घर की तरफ रुख कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस अवधि में राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इन दिनों का वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कल नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक महान तथा दूरदर्शी नेता थे, उनका देहावसान राष्ट्र के लिए एक महान क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। उनकी नीतियों और कार्यक्रमों के फलस्वरूप देश ने विश्वभर में एक नई पहचान बनाई।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान देश में आर्थिक उदारीकरण की नीतियां लागू की गई, जिससे विदेशी निवेश को बढ़ावा मिला। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिससे भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारन्टी अधिनियम (मनरेगा) लागू किया गया। यह योजना गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को रोज़गार प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हुई। उनके कार्यकाल के दौरान सूचना का अधिकार अधिनियम पारित हुआ, जिससे सरकारी कामकाज प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कानून लागू किए गए, जिससे राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को एक अर्थशास्त्री, राजनेता व प्रधानमंत्री के रूप में दी गई सेवाओं और योगदान के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।  
 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यक्त किया शोक
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संपूर्ण देश शोकाकुल है। सहजता और सरलता वाले डॉ. मनमोहन सिंह का एक अर्थशास्त्री के रूप में भी देश लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। पार्टी तक सीमित न रहकर बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए ईमानदारी से प्रयास किये, इसके लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकसंतप्त परिवार एवं उनके प्रशंसकों को संबल प्रदान करें- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष 
 
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी व्यक्त किया शोक
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। उनका जाना ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों का एक नया अध्याय लिखा और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति दें- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
 
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने उनकी पत्नी गुरशरण कौर को पत्र लिखकर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखूंगा और इस दुख की घड़ी में आपके और आपके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करूंगा। इतने वर्षों में जब भी हम मिले, मैंने उनकी चिंता और अच्छी सलाह की गहराई से सराहना की। मुझे लगा कि वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे।


शिमला विंटर कार्निवल के सभी कार्यक्रम स्थगित
नगर निगम शिमला की ओर से भी शिमला विंटर कार्निवल के सभी कार्यक्रम 1 जनवरी तक स्थगित कर दिए गए हैं। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस दौरान न तो किसी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा और न ही शहर में कोई जश्न मनाया जाएगा। शिमला विंटर कार्निवल की शुरुआत 24 दिसंबर से हुई थी और यह दो जनवरी तक चलना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर 28 दिसंबर को होने वाली बैठक आगामी आदेशों तक स्थगित 
विश्वविद्यालय कोर्ट और राज्य पाल के साथ कॉलेज प्राचार्यों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर 28 दिसंबर को होने वाली बैठक आगामी आदेशों तक  स्थगित कर दी गयी है। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते बैठकें स्थगित की गयी है। बैठकों की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed