फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   taxi caught fire on the Sundarnagar Karsog road the driver narrowly escaped

Himachal News: सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर चलती टैक्सी में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, टैक्सी जलकर हुई राख

Tue, 24 Sep 2024 05:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 05:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर एक टैक्सी जलकर राख हो गई। चालक ने इंजन से लपटें उठती देखी को वह फौरन कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और उससे बाहर निकल गया, लेकिन कार पूरी तरह से धू-धू कर जल गई।

विज्ञापन
taxi caught fire on the Sundarnagar Karsog road the driver narrowly escaped
जलती हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार रात एक चलती टैक्सी में अचानक आग लग गई। चालक ने जैसे ही इंजन से आग की लपटें उठती देखी तो तुरंत वाहन से उतर गया। इससे पहले वह आग बुझाने का प्रयास करता कार धू-धू कर जल गई। सौभाग्यवश कार में आगजनी के समय चालक के अलावा और कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर चांबी पंचायत से आगे जटटा का नाल के पास अचानक कार को आग लग गई। जब चालक ने इंजन से लपटें उठती देखी को वह फौरन कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और उससे बाहर निकल गया। हालांकि चालक ने कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर आग बुझाने के लिए कुछ भी नहीं था। जिसके कारण कार पूरी तरह से धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन


टैक्सी मालिक विपिन कुमार शर्मा पुत्र स्व. सुरेंद्र शर्मा निवासी भोजपुर ने कार में आगजनी को लेकर थाना बीएसएल में रपट दर्ज कराई है। डीएसपी टैक्सी में आगजनी को लेकर रपट दर्ज भारत भूषण ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के चैतड़ू में मटौर-बगली सड़क पर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने पर ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को साइड में रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इस घटना में किसी भी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed