फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tax smaller vehicles will not grow in Himachal

हिमाचल में छोटे वाहनों के टैक्स नहीं बढ़ेंगे

Tue, 04 Feb 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Feb 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Tax smaller vehicles will not grow in Himachal
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि छोटे कॉमर्शियल वाहनों पर कोई टैक्स नहीं बढ़ेगा। आल्टो, वैन, सूमो, जाइलो सहित इस रेंज के सभी वाहनों के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। विंगर, मैक्सी ट्रैक्स वाहनों के टैक्स पर ऑपरेटर आरटीओ के साथ वार्ता कर इस मसले पर विचार करेंगे। निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले पर कार्रवाई के लिए ऑपरेटर विभाग की मदद करेंगे। प्रदेश में टैक्सी परमिट पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर विचार किया जाएगा। टैक्सी का किराया हिमाचल में परिवहन विभाग तय करेगा। मार्च-2014 से पहले जिन्होंने टैक्सी परमिट ले रखे हैं, उनकी अवधि 15 साल करने पर कानूनी सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन

बाली सोमवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूलों के वाहनों का रंग पीला और होटलों के वाहनों के रंग को नीला तय करने पर विचार करने का आश्वासन दिया। शिमला में कम किराये की एक और बस चलाई जाएगी। अब हमीरपुर में भी सस्ते किराये की बसें चलाई जानी हैं। सरकार ने न टैक्स बढ़ोतरी की है और न ही इसका प्रस्ताव है। निजी वाहन चालक गहरे नीले रंग की पैंट और आसमानी रंग की कमीज पहनने को तैयार हैं। लाइसेंस डिस्प्ले को भी तैयार हैं। टैक्स मीटर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर फैसला आने के बाद ही आगे प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बाक्स
हड़ताल खत्म, अब नहीं होगा चक्का जाम
ऑल हिमाचल कॉमर्शियल ज्वॉइंट एक्शन कमेटी ने परिवहन मंत्री के साथ वार्ता के बाद हड़ताल को वापस ले लिया है। कमेटी के प्रवक्ता हरविंद्र ठाकुर ने टैक्स बढ़ोतरी न करने के फैसले पर परिवहन मंत्री जीएस बाली सहित प्रदेश के सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed