फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sukhu govt two year tenure celebration at bilaspur himachal pradesh

Sukhu Govt Two year: कड़ाके की ठंड में 8 बजे लग गईं कतारें, स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित; जानें सबकुछ

Wed, 11 Dec 2024 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 07:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में सुक्खू सरकार के दो साल पूर्ण होने का जश्न मनाया गया। समर्थक कड़ाके की ठंड में सुबह 8:00 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। पूरे कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ विस्तार से जानें...

विज्ञापन
sukhu govt two year tenure celebration at bilaspur himachal pradesh
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री व अन्य । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुहणू के हॉकी मैदान में सरकार के दो साल पूरे होने पर समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। समारोह स्थल कम पड़ गया। आनन-फानन में साथ लगते कबड्डी मैदान में एलईडी के सामने लोगों के लिए कुर्सियां लगाई गईं। समर्थक कड़ाके की ठंड में सुबह 8:00 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। यातायात प्लान के अनुसार शिमला, सोलन, ऊना से वाया नौणी आने वाली बसों ने सदर थाना के पास लोगों को उतारा। लोग करीब एक किमी पैदल चलकर समारोह स्थल पर पहुंचे। हमीरपुर, मंडी की ओर से आने वाली बसें सीधे लुहणू में समारोह स्थल पर पहुंचीं। समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन



 

किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू आदि से कई लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सुबह 8:30 बजे से समारोह स्थल में बनाए गए छह एंट्री प्वाइंट पर लोगों की कतारें लगना शुरू हो गईं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार थे। चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया। दोपहर करीब 12:00 बजे समारोह स्थल हॉकी मैदान पूरी तरह से समर्थकों से भर गया। कबड्डी मैदान में लगाई एलईडी के सामने लोग जुटना शुरू हो गए। प्रशासन की ओर से वहां आनन-फानन में कुर्सियां लनानी पड़ीं। जैसे-जैसे कुर्सियां लगती गईं, लोग बैठते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी भी कबड्डी मैदान में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सदर को कुर्सियां लगवाने के लिए कहा। कुछ ही मिनटों में कबड्डी मैदान भी पूरी तरह से समर्थकों से भर गया। इसके बाद भी बाकी लोग खड़े होकर कार्यक्रम को देखने लगे। समर्थकों की बसें दोपहर 1:00 बजे तक पहुंचती रहीं। दोपहर 12:40 पर समारोह स्थल के पास एथलेटिक मैदान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और राजीव शुक्ला ने मंच पर पहुंचकर समारोह में उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे संपन्न हुआ।

विज्ञापन

इन्होंने दिया भाषण
सुबह 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह की शुरुआत हुई। करीब 11:00 बजे वक्ताओं ने संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजीव शुक्ला के आने से पहले कांग्रेस के पूर्व महासचिव विवेक कुमार, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने संबोधित किया। अतिथियों के आने के बाद सबसे पहले पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाषण दिया। इसके बाद तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और अंत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने संबोधन किया।

धूप लगी तो पिछली पंक्ति में बैठे शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मंच पर विराजमान हुए तो उनके चेहरे पर सीधे तेज धूप पड़ रही थी। कुछ देर बाद उठ गए और पीछे वाली पंक्ति में कुर्सी खाली करवा कर वहां बैठ गए। इसके बाद आगे बैठे मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने अपनी-अपनी कुर्सियां भी थोड़ी पीछे कर लीं।
 

स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह, सहज राम और स्व. नरोत्तम दत्त की पत्नी प्रेमी देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बीच में ओपीएस लागू करने के लिए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और राजीव शुक्ला को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया।

छतों और झील से नजर रख रहे थे सुरक्षा कर्मी
जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कंदरौर चौक से नौणी चौक तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अलावा गोबिंद सागर झील में मोटर वोट में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। एसडीआरएफ के जवान भी आपात स्थिति के तैनात किए गए थे।

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी की मदद
समारोह के दौरान व्यवस्था को सुचारु चलाने में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस के जवानों की मदद की। सेवादल के कार्यकर्ता पार्किंग स्थलों, समारोह स्थल, एंट्री प्वाइंट पर पुलिस के जवानों के साथ तैनात रहे।

लोगों को बांटे खाने के पैकेट
जनसभा में आने वाले लोगों के लिए ब्रेकफास्ट और लंच का इंतजाम किया गया था। सुबह लोगों को ब्रेकफास्ट के पैकेट देने के लिए घुमारवीं, कंदरौर, मझासू, नौणी, लुहणू मैदान में स्टॉल लगाए गए थे। बसों को इन स्थानों पर रुकवा कर लोगों को मालपुए और आलू की सब्जी के पैकेट दिए गए। समारोह खत्म होने के बाद लोगों को समारोह स्थल पर लंच के पैकेट बांटे गए, जिसमें पुरियां, आलू की सब्जी और पानी की बोतल थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed