शोध: दाल-सब्जी पकाने से पहले नमक डालना बढ़ा रहा बीपी और हृदय रोग, 80 फीसदी लोग जरूरत से ज्यादा कर रहे सेवन
पकाने से पहले दाल-सब्जियों में नमक का इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं। इस प्रकार उपयोग किया जा रहा नमक सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पकाने से पहले दाल-सब्जियों में नमक का इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं। इस प्रकार उपयोग किया जा रहा नमक सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है। इससे न केवल उच्च रक्तचाप के मरीज बढ़ रहे हैं, बल्कि हृदय रोगी और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हैरत की बात तो ये है कि प्रदेश में 80.3 फीसदी लोग जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं। इसका खुलासा इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित चिकित्सकों के शोध में किया है।
शोध में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
शोध में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। शोध में पता लगा है कि शहरी क्षेत्रों की बजाय ग्रामीण अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं। इससे नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के मामले बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार एक व्यक्ति को प्रतिदिन पांच ग्राम से कम नमक के सेवन की सलाह दी जाती है लेकिन हिमाचल में इस मात्रा से कहीं अधिक नमक का सेवन करते हैं। हैरत की बात तो यह है कि लोग प्रतिदिन आठ से 10 ग्राम नमक का सेवन रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानियां बढ़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ही औसतन 9.2 ग्राम प्रतिदिन नमक की खपत है।
महिलाएं करती हैं अधिक नमक का सेवन
प्रदेश में महिलाएं ज्यादा नमक का सेवन करती हैं। महिलाओं का औसत सेवन 8.81 ग्राम है, जबकि पुरुष 8.66 ग्राम रोजाना नमक का प्रयोग करते हैं। ग्रामीण इलाकों में कई जगह लोगों को ये भी पता नहीं है कि अतिरिक्त नमक के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दे जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं।
खराब आदतें कर रहीं काम खराब
शोध में पाया गया कि लोग में खराब आदतें काम खराब कर रही हैं। खाना पकाने की शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं। मसलन सब्जी काटकर इसमें नमक मिलाना और दाल को भिगोते समय नमक डालना। इसके अलावा रोटी के आटे या चावल उबलते समय भी नमक मिलाते हैं। खाना खाते समय या सलाद या दही में में भी ऊपर से अतिरिक्त नमक का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, सब्जी और दाल में नमक कम होने पर भी लोग ऊपर से नमक का प्रयोग कर रहे हैं।