फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SPU Mandi: Sardar Patel University's supplementary exams to be held at 19 centers; final date sheet released.

एसपीयू मंडी: 19 केंद्रों में होंगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की अनुपूरक परीक्षाएं, फाइनल डेटशीट जारी

Sat, 10 Oct 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

 यूनिवर्सिटी ने अनुपूरक परीक्षाओं के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और संबंधित महाविद्यालयों को भी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है।

विज्ञापन
SPU Mandi: Sardar Patel University's supplementary exams to be held at 19 centers; final date sheet released.
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक-शास्त्री के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की यूजी अनुपूरक  परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी ने अनुपूरक परीक्षाओं के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और संबंधित महाविद्यालयों को भी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है।

विज्ञापन


सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 से 24 सितंबर तक निर्धारित थी। अधिक विद्यार्थियों को मौका देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दी गई थी। आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। 12 अक्तूबर से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा जो 19 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कोई भी नई जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ सनील ठाकुर और यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed