{"_id":"66fabcc2779f5d5371055ec3","slug":"soldier-vinay-kumar-died-during-treatment-funeral-will-be-held-with-military-honors-on-tuesday-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Soldier Vinay Kumar: सैनिक की उपचार के दौरान मौत, कल होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Soldier Vinay Kumar: सैनिक की उपचार के दौरान मौत, कल होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Mon, 30 Sep 2024 08:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:29 PM IST
सार
मंडी जिले के 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने उपचार के दौरान रविवार को जालंधर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल उनके मौत के सही कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
सैनिक विनय कुमार (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र की पिपली पंचायत के पोहल गांव निवासी 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने उपचार के दौरान रविवार को जालंधर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पार्थिव देह सोमवार देर शाम घर पहुंच गई है। यहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें मंगलवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। फिलहाल उनके मौत के सही कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विनय अगस्त माह में छुट्टी काटने के बाद जोगिंद्रनगर से सितंबर में फिरोजपुर में सेवाएं देने के लिए गए थे। 11 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। उनके पीलियाग्रस्त होने का पता चला। यहां से उन्हें जांलधर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। 18 दिन विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन रहने के बाद रविवार देर शाम को उनकी मौत की खबर आई। विनय कुमार बीते पांच सालों से भारतीय सेना में बतौर सिपाही सेवाएं दे रहे थे। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि स्थानीय एसडीएम से एक सैनिक की स्वास्थ्य कारणों से निधन होने की सूचना मिली है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सैनिक विनय कुमार के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन