फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth danced to the tunes of DJ in the district and gulal was blown.

Solan News: जिले में डीजे की धुनों पर झुमे युवा, जमकर उड़ा गुलाल

Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने टोलियां बनाकर एक-दूसरे के साथ की मौज-मस्ती आधे दिन तक बाजार रहे बंद, चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस कड़ा पहरा
विज्ञापन

पानी के गुब्बारे समेत पिचकारी और स्प्रे रंग की भी खूब हुई बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में प्रेम और सद्भावना का प्रतीक रंगों का त्योहार होली लोगों ने धूमधाम से मनाया। लोगों ने होली पर जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं डीजे की धुन पर लोग झुमते नजर आए। बच्चों से लेकर बडों-बुजुर्गों ने रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। हालांकि इक्का-दूक्का जगहों पर सड़क किनारे पर्यटक होली मनाते दिखे। वाहनों की संख्या काफी कम रही।
बाजारों में बच्चों और बड़े टोलियां बनाकर एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते रहे। होली पर जिले के बाजार में अधिकतर दुकानें आधे दिन तक बंद रहीं। लोगों ने जमकर होली का त्योहार मनाया। त्योहार में नियमों की अवहेलना न हो इसे लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जिला मुख्यालय के कोटलानाला और ठोड़ो ग्राउंड में बड़े आयोजन हुए। यहां पर लोगों का करीब दो बजे तक हुजूम उमड़ा रहा। डीजे पर गाने चलाकर लोगों ने डांस किया।
विज्ञापन

कोटलानाला में युवाओं की अधिक भीड़ बढ़ता देख पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। जाम लगने के बाद युवाओं को दूसरी जगह जाने के लिए भी भेजा गया। वहीं लोग एक-दूसरे पर रंगों की बारिश करते रहे। शहर के मालरोड में भी लोगों ने होली का जश्न मनाया। होली पर पानी के गुब्बारे समेत पिचकारियां और स्प्रे रंग की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
होली के रंग में रंगा चायल
चायल (सोलन)। क्षेत्रों में होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों से बुजुर्ग तक सभी लोग गुलाल के रंगों से रंगे हुए थे। चायल, साधुपुल, कंडाघाट और वाकनाघाट के बाजारों में बच्चों की टोलियों ने जमकर मस्ती की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार बड़ी धूमधाम मनाया गया।


इनसेट
धर्मपुर, कसौली, जाबली में होली पर धूम
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवा वर्ग ने होली का भरपुर लुत्फ उठाया। डगशाई के सेवा भारती स्कूल के बच्चों संग अध्यापकों व संघ के लोगों ने होली का आनंद उठाया। बाजारों में कारोबारियों ने अनेको प्रकार के गुलाल व पिचकारियां बेचकर अच्छा कारोबार किया। वहीं निजी वाहनों में लोगों ने गाने लगाकर पंजाबी भंगड़ा और पहाडी नाटी पर डांस किया। इसके अलावा कसौली, गढख़ल, जाबली, कुमारहट्टी, डगशाई, जोहड़जी, भोजनगर और अंहेच, कोटी, दत्यार में लोगों ने होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed