{"_id":"628fc2f44540900cdd25ceba","slug":"youth-congress-solan-burns-effigy-of-cm-and-dgp-solan-news-sml410156169","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम और डीजीपी संजय कुंडू का पुतला जलाया। शहर के न्यू बस स्टैंड से लेकर न्यू डीसी ऑफिस तक प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाली।
इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस लगातार यह मांग कर रही है कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले में डीजीपी संजय कुंडू का इस्तीफा लिया जाए लेकिन सरकार नहीं सुन रही है।
जब तक डीजीपी संजय कुंडू इस जांच में सम्मिलित होंगे, जांच बाधित होती रहेगी। कहा कि हजारों युवाओं के भविष्य से प्रदेश सरकार खिलवाड़ कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर अपनी सरकार को घेर चुके हैं। पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला फर्जी डिग्रियों के घोटाले के बाद एक बड़ा मामला प्रदेश में हुआ है। सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए।