फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth come forward for the cremation of suspected corona positive corpse at BBN

संदिग्ध कोरोना संक्रमित के नहीं आगे-पीछे कोई, प्रशासन भी नहीं आया आगे

Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। कोरोना के भय लोगों में इतना बैठ गया है कि अपनों का अंतिम संस्कार करने से लोग तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही मामला बद्दी में देखने को मिला है। नगर परिषद बद्दी के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नहीं आने पर बद्दी वार्ड-एक के लोगों ने जम्मू कश्मीर के व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। इस व्यक्ति के बुखार से मौत हो गई थी लेकिन इसका टेस्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इस पर स्थानीय युवाओं ने कोविड नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार किया। बद्दी के वार्ड-1 के हरविंद्र सिंह के किराये का मकान में रहने वाले जम्मू कश्मीर निवासी 72 वर्षीय रमेश कृष्ण कौल की उसके कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह व्यक्ति कमरे में अकेला रहता था। सुबह दस जब नहीं उठा तो हरविंद्र ने वार्ड पार्षद और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद का पति संजीव ठाकुर व पुलिस मौके पर पहुंचीं। इस कमरे के साथ रह रहे लोगों का कहना था कि पिछले दो-तीन दिन से यह व्यक्ति बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन

यह किसी कंपनी में सुरक्षा कर्मी का कार्य करता था लेकिन व्यक्ति ने कोरोना टेस्ट नहीं कराया था। पुलिस ने मृतक व्यक्ति को फोन को सैनिटाइज करने के बाद नंबर लिया और फोन किया। इस पर उसकी चंडीगढ़ में भतीजी ने सुना। फोन सुनते ही वह चंडीगढ़ से रवाना हो गई। दोपहर बाद दो बजे वह बद्दी पहुंची और उसने पुलिस से आग्रह किया कि आगे पीछे कोई नहीं है और यहीं पर इसकी अंतिम संस्कार किया जाए। इस पर वार्ड पार्षद ने पहले ईओ को सूचना दी। ईओ के अवकाश पर होने के चलते पार्षद ने एसडीएम को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार को सूचना दी। तहसीलदार मौके पर जरूर आए लेकिन रविवार के चलते नगर परिषद के डेली वर्कर अवकाश पर होने से कोई भी आने को तैयार नहीं हुआ। इस पर स्वास्थ्य विभाग समेत सभी को कहा लेकिन किसी ने भी शव क हाथ नहीं लगाया। इसके बाद बद्दी के वार्ड नंबर एक के युवा संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, अजय, हरविंद्र, करण, राकेश, अर्जुन ने पीपी किट पहन कर व्यक्ति को छोटा हाथी से श्मशानघाट पहुंचाया। इसके बाद वहां पर उसका अंतिम संस्कार किया।

तहसीलदार मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने कोरोना टेस्ट तो नहीं कराया था लेकिन उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण थे। उसका कोविड नियमों के तहत संस्कार किया गया। नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के अवकाश पर होने के चलते स्थानीय युवाओं ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed