{"_id":"69790d8ab1b8429d4d043add","slug":"youth-arrested-with-729-grams-of-chitta-near-salogra-vehicle-seized-solan-news-c-176-1-ssml1041-162080-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सलोगड़ा के पास 7.29 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सलोगड़ा के पास 7.29 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
विज्ञापन
शिमला के चौपाल का रहने वाला है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त के दौरान सलोगड़ा के समीप शिमला के एक युवक को 7.29 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना सोलन की टीम सलोगड़ा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक सुनसान स्थान पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में कुछ युवक बैठे हुए पाए गए। पुलिस के पूछताछ करने पर युवक घबरा गए, जिससे शक गहराया। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो बोलेरो गाड़ी में सवार सुनील निवासी गांव लबरोग, तहसील चौपाल, जिला शिमला के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है।