{"_id":"66c9db2aba42476b5e0d43f4","slug":"young-man-and-girl-arrested-with-272-grams-of-hashish-solan-news-c-176-1-ssml1041-127330-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 272 ग्राम चरस समेत युवक और युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 272 ग्राम चरस समेत युवक और युवती गिरफ्तार
Sat, 24 Aug 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबाथू मार्ग पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने सुबाथू मार्ग पर एक युवक और युवती से 272 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की ओर से जिला सोलन में नशा तस्करी करने वाले तस्करों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके तहत काफी दिनों से दो लोगों द्वारा सोलन में छोटी-छोटी मात्रा में चरस बेचने की गतिविधि की जा रही थी। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुबाथू की तरफ से सोलन की ओर आ रही एक गाड़ी में अरुण शर्मा व इसकी महिला मित्र पायल बरसांटा बैठे हैं। इनके पास नशा मिल सकता है। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने चरस बरामद की है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।