फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   You can insure tomato for Rs 800, capsicum for Rs 600

Solan News: 800 रुपये में टमाटर, 600 रुपये में कर सकेंगे शिमला मिर्च का बीमा

Thu, 30 Jan 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में फसल बीमा योजना में ''मेरी पॉलिसी मेरे हाथ'' का वितरण एक फरवरी से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष के तहत ऋणी व अऋणी किसानों को पहली फरवरी को नालागढ़ में ''मेरी पॉलिसी मेरे हाथ'' योजना में बीमा पालिसी का वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2024-25 के तहत 1584 ऋणी और 103 अऋणी किसान सम्मिलित है। गेहूं की फसल की 503 हेक्टेयर भूमि इस योजना में प्रस्तावित है। मौसम आधारित फसल बीमा योजना वर्ष 2024-25 के तहत टमाटर व शिमला मिर्च की प्रीमियम बीमा करने की तिथि 28 फरवरी है। टमाटर की 800 रुपये प्रति बीघा व शिमला मिर्च का 600 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम राशि किसान 28 तक दे सकेंगें। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. देवराज कश्यप ने जिले के किसानों से अपील की है कि 28 फरवरी तक बीमा योजना का लाभ उठाएं व फसल पर होने वाले खर्च की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed