फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school won in sports

Solan News: कुनिहार की टीम फुटबॉल में चैंपियन, हॉकी में उपविजेता

Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 खिलाड़ी करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। बरोटीवाला में आयोजित अंडर-14 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता में सीबीएसई विद्यालय कुनिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल में विद्यालय की टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। हॉकी में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने खिलाड़ियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। खिलाड़ियों ने दोनों ट्रॉफियां प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत को सौंपीं। हॉकी के तीन और फुटबॉल के सात खिलाड़ी अब मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने डीपी महेंद्र सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार और हेमंत कुमार का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल के मैदान में जो बच्चा सीखता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर खेल प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक होगी। इसमें जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों के करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके बाद 22 से 24 सितंबर तक जिला स्तरीय गर्ल्स अंडर-14 मेजर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें करीब 800 छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed