फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Yoga meditation facility started in Barog Hotel of Tourism Corporation

Solan News: पर्यटन निगम के बड़ोग होटल में योग मेडिटेशन सुविधा शुरू

Thu, 01 May 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बड़ोग में हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के होटल में योग मेडिटेशन की सुविधा वीरवार से शुरू हो गई है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. प्रवीण शर्मा ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस सुविधा से पर्यटक स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटेंगे। पर्यटन निगम ने वैल्नस्तरू संस्था के साथ करार किया है जो कि प्रतिदिन यहां पर पर्यटकों योगा मेडिटेशन की बारीकियां सिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के पाइनवुड होटल के प्रबंधक अनिल कपूर ने बताया कि अक्सर उनके पास वीकेंड पर भारी भीड़ होती है व रविवार को पर्यटक वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि निगम ने पर्यटकों को और अधिक होटलों में रोकने के लिए यह निर्णय किया है। उन्होंने वैल्नस्तरू संस्था के साथ करार किया है जिसके विशेषज्ञ बेहद कम पैकेज में लोगों योग मेडिटेशन करवाएंगे व दूसरी ओर पर्यटन निगम के होटल का कारोबार भी बढ़ेगा। वहीं वैल्नस्तरू संस्था की संयोजक डाॅ. आदिति गर्ग ने बताया कि हिमाचल की सुंदरता को निहारने लोग यहां आते हैं व शुद्ध वातावरण में अब उन्हें पर्यटन निगम के इस होटल में योग मेडिटेशन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed