फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   World Pharmacists Day to be organized at the state level; invitation to be sent to the Chief Minister: Gopal

राज्य स्तर पर होगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन, मुख्यमंत्री को भेजेंगे न्योता : गोपाल

Mon, 28 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
World Pharmacists Day to be organized at the state level; invitation to be sent to the Chief Minister: Gopal
सोलन शहर में जिला हॉस्पिटल फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन की ओर से आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस के
जिला फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन ने आयोजित किया विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मेसी अधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से हुई कार्यक्रम में चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अस्पताल फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन जिला सोलन की ओर से मालरोड स्थित एक निजी होटल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगामी समय में होने वाले विशेष आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि आगामी समय में राज्य स्तर पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मेसी अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की गई। मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने, दवाओं के उचित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवा संबंधी जानकारी देने और रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने में फार्मासिस्ट के योगदान पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और स्वच्छ स्वास्थ्य संस्थानों के महत्व पर चर्चा की गई। रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती चुनौती तथा एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के तर्कसंगत और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को लेकर भी विचार साझा किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फार्मेसी अधिकारियों से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक और विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने फार्मेसी सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। अंत में हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि गोपाल कृष्ण शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य फार्मेसी अधिकारियों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और जिला सोलन के सभी कार्यरत फार्मेसी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को एक मंच पर आने, अनुभव साझा करने और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से विचार करने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed