फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Theft in broad daylight at the Shiva temple in Jhadmajri; villagers catch the accused.

Solan News: झाड़माजरी के शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, ग्रामीणों ने आरोपी पकड़े

Mon, 28 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
गुल्लक तोड़कर नकदी निकाल रहे थे आरोपी, पुलिस के हवाले किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर के शिव मंदिर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। आरोपियों ने मंदिर की गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर परिसर में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा दल के प्रधान हरवंस ठाकुर और उपप्रधान रमेश मेशू ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े मंदिर की गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी होने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस की ओर से संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed