{"_id":"6ab919654473fe6ba60dfe87","slug":"two-day-dev-vijeshwar-fair-begins-in-bohli-village-solan-news-c-176-1-ssml1040-180131-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बोहली गांव में दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बोहली गांव में दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला शुरू
Mon, 28 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सोलन की बोहली पंचायत में आयोजित देव विजेश्वर मेले के शुभारंभ अवसर पर बीडीसी सदस्य एवं भाजपा ध
बीडीसी सदस्य राजीव ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोहरी के बोहली गांव में प्रसिद्ध देव विजेश्वर मेले का रविवार को शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय मेले का शुभारंभ बीडीसी सदस्य एवं भाजपा धर्मपुर मंडल महामंत्री राजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया। मुख्यातिथि के पहुंचने पर मेला कमेटी और ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद देव विजेश्वर मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर राजीव ठाकुर ने कहा कि देव मेले समृद्ध संस्कृति और देव परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों और अपनी संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने मेला कमेटी को आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि मेला कमेटी की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। इस मौके पर संदीप वर्मा, मनसा राम, अश्वनी शर्मा, सुशील शर्मा, रामानंद, हेमानंद, राज कुमार, मदन लाल, शेर सिंह, कमल वर्मा सहित मेला कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।