फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   World Heritage Railway Track repair work started

Solan News: विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू

Sat, 10 Feb 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण में बारिश के बाद रेलवे बोर्ड करवा रहा कार्य
विज्ञापन

शिमला तक होगा मेंटेनेंस का कार्य, होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दूसरे चरण में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड ने बारिश के बाद टीमों को ट्रैक पर उतार दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्य दूसरे चरण में शिमला तक किया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड की ओर से तैयार की जाएगी। वहीं पटरी पर जहां पत्थर कम हो गए है वहां पत्थरों को भी बिछाया जाएगा। इसी के साथ पटरी पर पत्थरों का लेवल भी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड की ओर से बरसात के बाद मेंटेनेंस कार्य करवाया था। इसके बाद बारिश के बाद लाइन पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है ताकि ट्रेनों की आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। कालका से बड़ोग रेलवे स्टेशन तक टीम ने मेंटेनेंस कार्य पूरा कर लिया है।
शनिवार को सोलन-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे टीम ने मरम्मत कार्य किया। इस दौरान करीब पांच कर्मचारियों की टीम ने कार्य किया। ट्रैक पर कलपुर्जों के साथ अन्य सभी चीजों की जांच की। वहीं डाया से कर्व को भी नापा गया ताकि निर्धारित डाया के अनुसार मोड़ हो और ट्रेन आसानी से मोड़ काट सके। टीम ने बारिश के बाद ट्रैक पर लगे डंगों की भी जांच की। इस दौरान तकनीकी टीम भी मौके पर रही। इसके बाद सोलन से कैथलीघाट के बीच ट्रैक की जांच आदि कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, रेलवे अधिकारी ने बताया कि कालका से शिमला तक मरम्मत कार्य चला हुआ है। टीम निर्धारित नियमों के अनुसार ट्रैक की जांच कर रही है। जहां कमी पाई जा रही है उसे मौके पर ही ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed