फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shivam and Arpit won gold and silver medals.

Solan News: शिवम और अर्पित ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shivam and Arpit won gold and silver medals.
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में सुबाथू के शिवम और अर्पित ने जीते स्वर्ण और रजत पदक के साथ । - फोटो : सांकेतिक
दोनों ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। राजा वीरभद्र सिंह मल्टीपर्पज कॉम्प्लेक्स, कुमारहट्टी में आयोजित दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में सुबाथू के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन सोलन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सुबाथू के शिवम शर्मा और अर्पित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
अंडर-15 डबल्स में शिवम शर्मा और अर्पित की जोड़ी ने कोर्ट पर बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए शानदार खिताबी जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, अंडर-15 सिंगल्स के एकल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्पित ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 सिंगल्स में अपने से बड़े आयु वर्ग के खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए शिवम शर्मा ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर शिवम ने आगामी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबाथू में सीमित खेल संसाधनों के बीच इन खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि न केवल सुबाथू, बल्कि पूरे सोलन जिले के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed