{"_id":"69429ef7f559bed19b034325","slug":"workshop-in-forest-chayal-solan-news-c-176-1-ssml1040-159419-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रतिभागियों को क्षमता निर्माण, वन संरक्षण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रतिभागियों को क्षमता निर्माण, वन संरक्षण की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। हिमाचल प्रदेश वन प्रशिक्षण विद्यालय चायल में आईडीपी परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन वन विभाग के विभिन्न सर्किलों सोलन, शिमला, रामपुर, किन्नौर, वन्य प्राणी विभाग शिमला से आए वन रक्षकों, उप वन राजिकों ने वन संस्थानों की कार्यात्मक समीक्षा पर चिंतन किया। वहीं वन संरक्षण संवर्धन एवं प्रबंधन, वन आधारित अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक एवं प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन और क्षमता निर्माण, बजट आवंटन व वित्तीय प्रबंधन, ज्ञान प्रबंधन व संचार, सूचना एवं प्रोडीयोगिकी, निगरानी व मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. शालिनी चौहान ने बताया कि विश्व बैंक की ओर से प्रायोजित इस परियोजना को प्रदेश में पांच वर्ष हो गए हैं, इसके तहत जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है जिसमें सभी विभागों की सहित स्थानीय प्रतिनिधियों की साझेदारी से काम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एनपी भनोट, वनमंडलधिकारी सोलन एचके गुप्ता व संजीव, अनिल कुमार सैनी, संस्थान के हितेंद्र शर्मा, मोहित दत्ता, तेज प्रकाश अश्वनी मौजूद रहे।