{"_id":"6a9c1c1fa09f8e5e81058e0c","slug":"deliberation-on-academic-quality-and-the-holistic-development-of-students-solan-news-c-176-1-ssml1041-178230-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन
Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार (सीबीएसई) में शनिवार को आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के दौ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में शनिवार को शिक्षा संवाद एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों और अभिभावक-शिक्षक समन्वय को लेकर चर्चा की गई।
शिक्षा संवाद में विद्यालय से जुड़े स्थानीय मुद्दों और शैक्षणिक सुधारों पर अभिभावकों व शिक्षकों ने विचार साझा किए। आगामी खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की बेहतर भागीदारी और प्रदर्शन के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी मंथन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में नव नियुक्त सीबीएसई पैटर्न के शिक्षकों का स्वागत किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक कैटवॉक का आयोजन किया। इसके बाद शिक्षकों को गीत प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया। नव नियुक्त शिक्षकों ने भी गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
प्रधानाचार्य प्रताप रानौत ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों के प्रति सजग रहने और उन्हें नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए विद्यालय के साथ मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। केंद्रीय मुख्य शिक्षक रमेश चंद ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।