{"_id":"69d7acadffed911a780e4d26","slug":"workers-open-protest-over-12-hour-duty-solan-news-c-176-1-ssml1044-166906-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 12 घंटे ड्यूटी पर बवाल, कामगारों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 12 घंटे ड्यूटी पर बवाल, कामगारों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
नालागढ़ के ढेरोंवाल में स्पेयर पार्ट बनाने वाली कंपनी के कामगार ओवर टाईम डबल न मिलने पर नारेबाजी
ओवरटाइम न मिलने पर नारेबाजी, रविवार को डबल दिहाड़ी की मांग
ठेकेदार कर रहा मनमानी, कंपनी के कामगारों दे रहे पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ (सोलन)। ढेरोंवाल में बाइक के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कामगारों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कामगारों का आरोप है कि उनसे 12 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है, लेकिन उन्हें केवल दिहाड़ी दी जाती है। कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता। उन्होंने मांग की कि यदि उनसे रविवार को ड्यूटी करवाई जाती है तो उन्हें दिहाड़ी दोगुनी दी जाए, अन्यथा वे काम नहीं करेंगे।
कामगारों ने बताया कि कंपनी के अन्य कर्मचारियों को ओवरटाइम के बदले दोगुना भुगतान किया जाता है, लेकिन ठेकेदार के अधीन कार्यरत कामगारों को यह सुविधा नहीं मिलती। इसके अलावा, रविवार को ड्यूटी अनिवार्य कर दी जाती है और यदि कोई कामगार नहीं आता है तो सोमवार को उसकी दिहाड़ी काट दी जाती है।
कामगारों ने आरोप लगाया कि उन्हें सप्ताह में एक दिन का भी अवकाश नहीं मिलता। यदि कोई अवकाश लेता है तो अगले दिन उसकी दिहाड़ी काट ली जाती है। उनका कहना है कि कंपनी रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को सभी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि ठेकेदार के कामगार वही कार्य करने के बावजूद इन सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर हेड भवानी सिंह ने कहा कि जब इन कामगारों को काम पर रखा गया था, तब उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया था कि कंपनी ओवरटाइम नहीं दे सकती। उस समय सभी कामगारों ने इस शर्त पर सहमति जताई थी, लेकिन अब वे इस तरह की मांग कर रहे हैं।