{"_id":"653fb1038d0089ddfe093799","slug":"worker-leaders-and-entrepreneurs-appealed-to-the-director-general-raised-the-issue-of-not-getting-facilities-from-solan-news-c-176-1-ssml1041-10121-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कामगार नेता व उद्यमियों ने महानिदेशक\nसे सुविधाएं न मिलने का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कामगार नेता व उद्यमियों ने महानिदेशक से सुविधाएं न मिलने का उठाया मुद्दा
Mon, 30 Oct 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन के कर्मचारी निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित वर्चअल बैठक में मौजूद कामगार और उद्यो
अस्पताल में रोगियों को दवा समेत नहीं मिल रहीं अन्य सुविधाएं
महानिदेशक ने मजदूर नेता व उद्यमियों के साथ की वर्चुअल बैठक
जल्द ही जांच कमेटी गठन करने के महानिदेशक ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक राजेंद्र कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन कर्मचारी निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में उद्योगपति व कामगारों के साथ वर्चुअल बैठक की। महानिदेशक ने देश भर के सभी कर्मचारी निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में वर्चुअल बैठक करके फीडबैक भी लिया।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, कार्यालय सचिव राजू भारद्वाज, वर्धमान के मुख्य प्रबंधक मोहन झांगड़ा, तरुण अरोड़ा, निगम के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बताया हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित काठा अस्पताल में सुविधाओं को अभाव है। यहां पर दवाई के नाम पर एक पेरासिटामोल तक नहीं मिल रही है। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए रोगियों को पीजीआई रेफर किया जा रहा है।
अस्पताल में एक वार्ड पिछले दो साल से बिना कारण बंद पड़ा है। यही नहीं आईसीयू भी बंद पड़ा है। 300 रुपये की दवाई के लिए रोगी को 1200 रुपये की गाड़ी लेकर रेफर कर किया जाता है। उद्योगपतियों ने कहा कि यहां से करोड़ों रुपये का अंशदान कर्मचारी निगम में जमा होता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। ऐसे में उद्योगपति अंशदान क्यों जमा कराएंगे।
विज्ञापन
वहीं मंडलीय चिकित्सा आयुक्त व क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने इस चिकित्सालय में औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान भी सभी खामियां पाई गई। दूसरी ओर मेडिकल चिकित्सा अधीक्षक अनिता कर्णपाल ने सभी सुविधा मुहैया कराने की बात कही। जिस पर महानिदेशक ने निर्देश दिए कि जल्द ही एक जांच कमेटी का गठन किया जाएग। जांच कमेटी मॉडल चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।