{"_id":"6aa7e6820661cf41eb02abfb","slug":"ramlila-stage-to-be-set-up-in-kunihar-from-october-10-dussehra-on-the-20th-21st-solan-news-c-176-1-ssml1041-179002-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार में 10 अक्टूबर से सजेगा रामलीला का मंच, 20-21 को दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार में 10 अक्टूबर से सजेगा रामलीला का मंच, 20-21 को दशहरा
Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
राजदरबार के प्रांगण में होगा रात्रि मंचन, 14 सितंबर से शुरू होगी रिहर्सल
दशहरा मेले के लिए आमंत्रित किए जाएंगे कोटेशन, समिति की तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। श्री रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार इस वर्ष भी रामलीला और दशहरा उत्सव को धूमधाम से आयोजित करने की तैयारियों में जुट गई है। समिति अध्यक्ष रितेश जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में ग्राम पंचायत कुनिहार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति के संयोजक देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 1986 में श्री रामलीला नाटक क्लब के रूप में इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, जिसे वर्ष 2008 में श्री रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के रूप में पंजीकृत कराया गया। क्षेत्रवासियों के सहयोग से बीते चार दशकों से चली आ रही यह परंपरा इस बार भी पूरी भव्यता के साथ जारी रहेगी। समिति सदस्य संजय जोशी ने जानकारी दी कि 10 से 19 अक्तूबर तक राजदरबार कुनिहार के प्रांगण में रात्रि रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न धार्मिक पात्रों की जीवंत भूमिका निभाएंगे। कलाकारों की रिहर्सल 14 सितंबर से शुरू हो रही है, वहीं मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला के समापन के तुरंत बाद 20 और 21 अक्तूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच मिलेगा। समिति अध्यक्ष रितेश जोशी ने क्षेत्रवासियों से रामलीला और दशहरा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दशहरा मेला कार्यक्रम के संचालन के लिए इस वर्ष कोटेशन आमंत्रित किए जाएंगे।