फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   work

आज से कुछ क्षेत्रों में काम करने की मिलेगी छूट

Sun, 19 Apr 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. सैजल ने रविवार को कहा कि सोमवार से सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कुछ आवश्यक कार्य क्षेत्रों में हिमाचल सरकार भी शर्तों के अनुसार छूट देने जा रही है। ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालना का पूरा ख्याल रखना होगा। हॉट स्पॉट और रेड जोन क्षेत्रों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। मनरेगा सहित अन्य कार्य क्षेत्रों में लोगों को एक ही जगह से कामगार को ढूढ़ने होंगे। इसमें बाहर से मजदूरों को लाने की इजाजत बिल्कुल ही नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेड जोन क्षेत्रों में होम डिलिवरी की गुणवत्ता एवं उचित मूल्य का दुकानदार ध्यान रखें। कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सैजल रविवार को सोलन में कोरोना बचाव एवं रोकथाम के लिए गठित समन्वय समिति की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि लोग न केवल निर्देशों का पालन करें। सोशल डिस्टेसिंग एवं घर पर रहने के नियम का पालन कोरोना वायरस की शृंखला को तोड़ने में कारगर है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं प्रदेश सरकार केे निर्देशानुसार 20 अप्रैल से विभिन्न विभागों के कार्यों के दौरान मिलने वाली छूट में भी सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पूरा अुनपालना किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी समर्पण के साथ किए जा रहे कार्यों को जारी रखना होगा। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग उन व्यक्तियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध करवाएं जो अनुमति प्राप्त कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में केवल वही कामगार काम करेंगे जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं। जिला के कटेनमेंट जोन एवं पूर्ण रूप से सील किए गए क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला के सील किए गए परवाणू नगर परिषद क्षेत्र में अभी तक 88 प्रतिशत, नालागढ़ के शहरी क्षेत्रों में 80 प्रतिशत तथा बद्दी के शहरी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत कार्ड धारकों को राशन सामग्री होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed