फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work on boundary wall at Parwanoo bus stand begins, Rs 12 lakh to be spent

Solan News: परवाणू बस अड्डे पर चहारदीवारी का काम शुरू, 12 लाख होंगे खर्च

Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Work on boundary wall at Parwanoo bus stand begins, Rs 12 lakh to be spent
परवाणू बस स्टैंड को चार दीवारी करने के लिए पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद
चारों ओर बनेगी 8 फीट ऊंची दीवार, लावारिस पशुओं और चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

परवाणू में खुले में बस अड्डा होने के चलते बसों की बैटरियां हो रही थी चोरी
पारुल शर्मा

परवाणू (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के परवाणू बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को अब अभेद्य बनाया जा रहा है। लंबे समय से चोरी और लावारिस पशुओं की समस्या से जूझ रहे इस डिपो में चहारदीवारी निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इसके लिए निगम ने करीब 12 लाख रुपये का बजट जारी कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। योजना के अनुसार बस अड्डे के चारों तरफ लगभग 8 फीट ऊंची कंक्रीट की दीवार बनाई जाएगी। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस दीवार के ऊपर लोहे की मजबूत रेलिंग भी लगाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बाहरी और अवांछित तत्वों के प्रवेश को पूरी तरह रोकना है, ताकि निगम की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। गौरतलब है कि बीते वर्ष बस अड्डे के पीछे नाले की ओर से घुसे शातिरों ने खड़ी बसों की बैटरियां चोरी कर ली थीं। चोरों ने डिपो के अंदर और बाहर खड़ी बसों को निशाना बनाया था, जिससे निगम को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा था। इस दीवार के बनने से ऐसी वारदातों पर लगाम लगेगी। प्रदेश के विभिन्न बस अड्डों पर लावारिस पशुओं द्वारा यात्रियों को घायल करने और काटने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल उच्च न्यायालय ने सभी बस अड्डों की बाड़बंदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। परवाणू में शुरू हुआ यह कार्य उन्हीं दिशा-निर्देशों का हिस्सा है। इससे यात्रियों को लावारिस पशुओं और कुत्तों के आतंक से राहत मिलेगी। संवाद

कोट
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। 8 फुट ऊंची दीवार और उस पर रेलिंग लगने से बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इससे न केवल संपत्तियों की सुरक्षा होगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।
विज्ञापन

- प्रदीप ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक,एचआरटीसी, परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed