फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in wrestling

Solan News: बराबरी पर छूटा राजपुरा दंगल में बड़ी माली का खिताब

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुखमण कोहाली ने जीती छोटी माली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मेला कमेटी राजपुरा की ओर से आयोजित दंगल में बड़ी माली बराबरी पर छूटी। छोटी माली सुखमण कोहली ने जीती। साढ़े पांच लाख रुपये की कुश्ती में साढ़े तीन सौ पहलवानों ने भाग लिया। राजपुरा स्कूल के खेल मैदान में आयोजित दंगल में बड़ी माली निशांत बाबा फ्लाई व साहिल कोहाली के बीच हुई। निर्धारित 20 मिनट तक कोई पहलवान एक-दूसरे को पटकनी नहीं दे पाया जिस पर 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन इस दौरान भी दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। डेढ़ लाख की इस माली का दोनों पहलवानों को बराबर इनाम दिया गया।

छोटी माली बंटी नयनादेवी व सुखमण कोहाली के बीच हुई, जिसमें सुखमण विजेता रहे। विजेता पहलवान को 21 हजार व उपविजेता को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 21 हजार की चार व 11 हजार की पांच स्पेशल कुश्तियां हुईं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी हरप्रीत सैणी ने माली के पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर राजपुरा पंचायत के प्रधान रामा, उपप्रधान ओमप्रकाश, दंगल कमेटी के प्रधान मान सिंह, सुरजीत सिंह, हरिओम, गागुवाल के पूर्व प्रधान दीदार सिंह, पूर्व उपप्रधान मेवा सिंह, गागुवाल के प्रधान बिंदर सिंह, अशोक सौणी, अमृत पाल, धर्मपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed