{"_id":"6ac3b7ae88f7761e750e746f","slug":"fire-in-industry-solan-news-c-176-1-ssml1044-180887-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: थाना में पैंकेजिंग उद्योग में लगी आग, लाखों का फायल व कच्चा माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: थाना में पैंकेजिंग उद्योग में लगी आग, लाखों का फायल व कच्चा माल राख
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता, सात फायर टेंडर आग पर काबू पाने में जुटे
सुरक्षित बाहर निकाले 150 कामगार, करोड़ों की संपत्ति को बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र थाना में एक पैकेजिंग उद्योग में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी कंपनी वर्किंग कंडीशन में थी। कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना स्थित फायर प्रिंटिंग कंपनी विनटेक में सोमवार सायं पांच बजे अचानक आग लग गई। आग पहले फ्लोर से लेकर तीसरे फ्लोर तक पहुंच गई। आग से कच्चा माल व तैयार माल जलकर हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में सात फायर टेंडर लगा गए, जिनमें चार बद्दी, एक नालागढ़ व दो निजी कंपनियों के शामिल थे। जिस समय आग लगी उस दौरान कंपनी में 150 कामगार थे, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।
सूचना मिलते ही बद्दी से एसडीएम डॉ. संजीव धीमान, तहसीलदार सुरेंद्र जीत, थाना प्रभारी शिव राम कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। आग से तैयार माल व कच्चा माल जलकर राख हो गया है। फॉम के ड्रम डालकर आग पर काबू पाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है लेकिन करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया गया है।
इनसेट
कंपनी के पास पर्याप्त फायर सिस्टम नहीं था। तीन सिलिंडरों के दम पर आग बुझाने में लगे थे। जब आग भड़क गई तो दमकल विभाग को सूचना दी गई।मौके पर जो सिलिंडर मिले हैं वे वर्ष 2022 से भरे हुए थे। चार साल के बाद उनकी क्या हालत होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।