फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested

Solan News: गाली देने पर प्रवासी कामगारों ने दबाया था गला, सिर पर पत्थर मारकर की थी हत्या

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी बिहार जाने के बजाय महाराष्ट्र चले गए
विज्ञापन

बद्दी पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। चनाल माजरा के तालाब में प्रवासी कामगार की हत्या करने के बाद बिहार राज्य के चारों आरोपियों की महाराष्ट्र से होते हुए गोवा जाने की योजना थी, लेकिन बद्दी की साइबर सेल व मानपुरा पुलिस की होशियारी से चारों आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने 30 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मानपुरा पुलिस जलगांव स्थित अदालत में पेश कर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बद्दी लेकर आई। हत्या करने के बाद चारों आरोपी फिल्मी अंदाज में फरार हुए लेकिन पुलिस के अथक प्रयासों से वह बच नहीं पाए।
28 सितंबर को बिहार निवासी मुकेश कुमार ने अपने चार साथियों के साथ पहले शराब पी। नशे की हालत में मुकेश ने किसी एक को गाली दे दी जिससे यह विवाद बढ़ा। चारों आरोपी मुज्जफरपुर जिले के हैं। चारों ने पहले मुकेश का गला दबाया और उसके बाद पत्थर से उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद यह चारों आरोपी बिहार जाने की बजाय महाराष्ट्र चले गए, वहां से उन्हें गोवा जाना था लेकिन बद्दी की साइबर पुलिस व मानपुरा पुलिस उनकी लगातार ट्रैकिंग कर रही थी। जैसे ही यह चारों आरोपी महाराष्ट्र की जलगांव ट्रेन से उतरे तो वहां पर अपना फोन बेचने के फिराक में थे। इन चारों आरोपियों का गोवा के एक ठेकेदार से संपर्क हो चुका था। बद्दी पुलिस ने महाराष्ट्र की जलगांव पुलिस के सहयोग से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बद्दी पुलिस ने हत्या के ब्लाइंड मामले को सुलझाने बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed