फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   online birth and death certificate

Solan News: नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, ऑनलाइन मिलेगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Mon, 05 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पोर्टल पर अपलोड होगा रिकॉर्ड, ऑनलाइन भी लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम उपभोक्ताओं को देने वाली सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दे रहा है। इसके तहत अब लोग जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। अब प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
जन्म या मृत्यु से संबंधित जानकारी नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद उसे निगम ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराएगा। इसके बाद व्यक्ति किसी भी साइबर कैफे या संबंधित ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत बच्चे के जन्म की जानकारी नगर निगम कार्यालय में दर्ज करानी होगी। इसमें बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृत्यु की तिथि, स्थान और अन्य आवश्यक जानकारियां निगम को देनी होंगी। प्रमाण पत्र बनने के बाद मेल के माध्यम से व्यक्ति को इसकी सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पहले से जारी ऑनलाइन सुविधाएं
नगर निगम की ओर से पहले भी कई सुविधाएं उपभोक्ताओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमें संपत्ति कर, जल बिल, व्यापार लाइसेंस, भवन निर्माण अनुमतियां, कचरा संबंधी शिकायतें, शिकायत निवारण, भुगतान सेवाएं आदि प्रमुख हैं। सुविधाओं के लाभ के लिए उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर निगम कार्यालय में रजिस्टर होना अनिवार्य है।

इनसेट
डिजिटल निगम के लिए 50 लाख का बजट
नगर निगम को डिजिटल बनाने के लिए वर्ष 2026-27 में 50 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत निगम की सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसका लक्ष्य लोगों को डिजिटल मंच से जोड़ना है।

कोट
नगर निगम की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उपभोक्ता निगम के पोर्टल में जाकर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जन्म और मृत्यु से जुड़े पुराने रिकॉर्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
- सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed