फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: महंगाई भत्ते की 15 फीसदी किश्त का भुगतान न होने पर रोष

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में हुई पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक में सरकार की ओर से पेंशनर को उनके बकाया एरियर का भुगतान न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। संगठन के अध्यक्ष नरेश घई की अध्यक्षता में बैठक हुई। 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों को उनकी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का बकाया एरियर अभी तक अदा न करने पर रोष प्रकट किया गया। पेंशनर्स को महंगाई भत्ते की 15 प्रतिशत किस्तों को भी हिमाचल सरकार की ओर से भुगतान न किए जाने पर चिंता प्रकट की गई। संगठन ने दिवाली से पहले भुगतान करने की मांग की। 60, 65, 70 साल बाद मिलने वाले 5, 10, 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ने की मांग की गई। बैठक में नालागढ़ पिंजौर फोरलेन निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। नालागढ़ अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद जल्द भरने की मांग भी की। नालागढ़ क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन पर भी चिंता प्रकट करते इन इंडस्ट्रीज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई। बैठक में महासचिव कैलाश राणा, जिला उपप्रधान दिलीप सिंह राणा, कोषाध्यक्ष आदित कंसल, निर्मल पुरी, उपमा शर्मा, लाजवंती शर्मा, रणजोध सिंह, रामपाल शर्मा, चमन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह चंदेल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed