फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in wrestling in solan

Solan News: नयनादेवी के पहलवान मोहिवाल ने जीती बड़ी माली

Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
31 हजार रुपये और 15 किलो देसी घी का मिला इनाम
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। भाटियां में आयोजित दंगल में नयनादेवी के पहलवान मोहिवाल ने बड़ी माली जीती। फाइनल में मोहिवाल ने पप्पू को पटकनी दी। विजेता पहलवान को कमेटी की ओर से 31 हजार रुपये व 15 किलो देसी घी दिया गया। रेलवे के विक्की ने चंडीगढ़ के पहलवान आशीष को पटकनी देकर छोटी माली जीती। दोनों पहलवानों को 3100-3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 102 कुश्तियां हुईं जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये के इनाम बांटे गए। मुख्य अतिथि नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने विजेता व उप विजेता पहलवानों को पुरस्कार दिए। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये छिंज कमेटी को दिए। इस मौके पर जगत राम, सुरंद्र, राजीव कुमार, चंदन सिंह, गुरनाम सिंह, नजीत सिंह, कुलविंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed