फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in painting compitition

Solan News: चित्रकला से विद्यार्थियों ने वन्य प्राणी संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार में मनाया वन्यजीव दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वन्यजीव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वन विभाग कुनिहार डिवीजन के डिप्टी रेंजर संजीव कुमार, फॉरेस्ट गार्ड रीता दास और विभिन्न बीटों से वन मित्रों ने भाग लिया। वन मित्र अर्जुन ने विद्यार्थियों को वन्यजीव दिवस के उद्देश्य और वन्यजीव संरक्षण में आम लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीव प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के लायन इको क्लब की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण को विषय बनाकर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में पूर्णिमा चौधरी ने पहला, माही तंवर ने दूसरा और मानसी चोपड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लायन इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी, पुरुषोत्तम लाल, शिवानी शर्मा, अमर देव सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed