फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women should complain about sexual harassment: Aakanksha

महिलाएं यौन उत्पीड़न की करें शिकायत : आकांक्षा

Wed, 13 Aug 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
अज्ञानता और बदनामी के डर से आगे नहीं आतीं ज्यादातर महिलाएं
विज्ञापन

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा की अध्यक्षता में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध एवं निवारण अधिनियम-2013) को लेकर सोलन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आकांक्षा डोगरा ने अधिनियम की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान प्रावधानों तक विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला अधिकारी या कर्मचारी के साथ यौन शोषण की घटना होती है, तो वह विभागीय स्तर पर गठित आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) में शिकायत कर सकती है। यदि समिति का गठन न हुआ हो, तो स्थानीय शिकायत समिति को भी शिकायत दी जा सकती है।
विज्ञापन

आकांक्षा डोगरा ने बताया कि महिलाओं की झूठी शिकायत पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी दंड का प्रावधान है। सभी समितियों को शी पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को जल्द मिले न्याय
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है ताकि वे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा सकें। ऐसे मामलों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित सुनवाई जरूरी है ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके।
अज्ञानता और बदनामी सबसे बड़ी बाधा
उन्होंने कहा कि कई मामलों में अज्ञानता और बदनामी के डर से महिलाएं शिकायत दर्ज नहीं करातीं। सामाजिक दबाव के कारण कई पीड़िताएं अपराध होने के बाद भी चुप रहती हैं। सभी महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनी जानकारी से सशक्त होना चाहिए।

कार्यशाला में भ्रष्टाचार विषय पर चर्चा की गई और ऑनलाइन शिकायत लोकपाल के समक्ष दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यशाला में समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम, पुलिस विभाग, चिकित्सा, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों की महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed