फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women are honing their skills through sewing and embroidery, learning to create garments in a variety of new designs.

Solan News: सिलाई-कढ़ाई से महिलाओं ने निखार रहीं हुनर, सीखी नई-नई डिजाइनों की पोशाकें

Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं और युवतियों की पसंद अनारकली और अंब्रेला फ्रॉक की तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको आरसेटी जिले की महिलाओं को स्वरोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निशुल्क टेलर का प्रशिक्षण दे रहा है। आरसेटी रोज महिलाओं को नए-नए डिजाइनों वाली पोशाकें बनाना सीखा रहा है। एक हफ्ते से चले इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाएं रोज नए कपड़ों की सिलाई और कढ़ाई करना सीख रही हैं। बुधवार को महिलाओं ने अनारकली फ्रॉक बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही अंब्रेला फ्रॉक, कली वाली फ्रॉक बनाने का अभ्यास भी किया।
अनारकली फ्रॉक केवल आधुनिक फैशन का हिस्सा नहीं है बल्कि यह प्राचीन भारतीय परिधान परंपरा से भी जुड़ी है। पुराने समय में महिलाएं इस तरह के परिधानों को खासा पसंद करती थी। वहीं आज के समय में भी यह पोशाकें महिलाओं और युवतियों की पसंद बनी हुई है। शादी-ब्याह, धार्मिक पूजा-पाठों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए महिलाएं इन पोशाकों को चुनती है। यूको आरसेटी के सहयोग से अब महिलाएं खुद इन पोशाकों को बनाएगी। शिविर में महिलाओं को फ्रॉक की कटिंग, घेर तैयार करने, नाप के अनुसार सिलाई करने गले और बाजुओं के डिजाइन बनाने की तकनीकों के बारे में बताया और अभ्यास भी करवाया। इस दौरान प्रशिक्षक ने महिलाओं को ड्रेस में हर छोटी-बड़ी डिटेल की जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षक ने कहा कि निरंतर अभ्यास से वे जल्द इस तरह की पोशाकें बनाना सीख सकती है।
विज्ञापन


यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि आरसेटी में आने वाले समय में महिलाओं के लिए और भी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से यूको आरसेटी सोलन में संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed