फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Science education stalled at Ramsar school due to lack of teachers

Solan News: शिक्षकों की कमी से रामशहर स्कूल में विज्ञान की पढ़ाई ठप

Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Science education stalled at Ramsar school due to lack of teachers
राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामशहर। फाइल फोटो
वाणिज्य संकाय का भी केवल एक शिक्षक, शारीरिक शिक्षा और कला अध्यापक के पद लंबे समय से खाली
विज्ञापन

वर्ष 2025 में 11वीं में प्रवेश लेने वाले सभी 9 छात्रों ने मजबूरी में छोड़ा स्कूल
छात्रों को दूसरे विद्यालयों का करना पड़ रहा रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान विषय के प्राध्यापक नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में जाना पड़ रहा है। वर्ष 2025 में नौ विज्ञान छात्रों को शिक्षक न होने के कारण मजबूरन दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरण लेना पड़ा।
विद्यालय को वर्ष 1996 में जमा दो का दर्जा मिला था। तब से कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही थी। अप्रैल 2025 में विज्ञान के सभी प्राध्यापक स्थानांतरित हो गए। उनके स्थान पर नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे विद्यार्थियों को दिग्गल, नंड, मित्तियां और नालागढ़ के दूर-दराज के स्कूलों में जाना पड़ रहा है। स्कूल में केवल विज्ञान ही नहीं, अन्य विषयों और प्रशासनिक पदों की भी भारी कमी है। वाणिज्य संकाय में स्वीकृत दो पदों में से एक पद खाली है। शारीरिक शिक्षा के लिए कोई डीपीई या पीईटी नहीं है। कला अध्यापक का पद भी पिछले दो वर्षों से रिक्त है। कनिष्ठ सहायक का पद लंबे समय से खाली है और वरिष्ठ सहायक जून 2026 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुद्दा बैठक में उठा
पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव नारायण दत्त शास्त्री ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने 31 जुलाई 2026 को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में इसे प्रमुखता से रखा। यह बैठक स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई थी। शास्त्री ने सरकार से स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं तुरंत फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर अनदेखी का आरोप
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलभूषण ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग इसके लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं। यह पहाड़ी क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। कुलभूषण ने सरकार से सभी खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed