फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In the past two weeks, 15 patients have been admitted to the regional hospital due to snakebites. One has been referred.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में दो सप्ताह में सर्पदंश के कारण 15 मरीज एडमिट, एक रेफर

Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं सांप के काटने के अधिक मामले
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना पहुंच रहा एक मरीज, प्रशासन अलर्ट
डॉक्टर लोगों को घास में ध्यान से चलने की दे रहे सलाह


संवाद न्यूज एजेंसी
: सोलन। जिले में सर्पदंश मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करीब 15 मरीजों को सांप के काटने के बाद दाखिल किया गया है। वहीं इनमें से एक गंभीर मरीज को अस्पताल से रेफर भी किया गया है। सोलन अस्पताल में सांप के काटने के अधिकतर मामले जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और सिरमौर के राजगढ़ से आ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना एक से दो मरीज सांप के काटने के आ रहे है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
जुलाई से जिले में सांप के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही रही है। पिछले दो माह में अस्पताल में करीब 70 मरीज सांप के काटने के बाद अस्पताल में आकर दाखिल हुए थे। वहीं इस माह भी अब तक करीब 19 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन का भंडार अग्रिम में ही मंगवाया जा रहा है, ताकि आपातस्थिति में आने वाले मरीजों को वैक्सीन के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल में रोजाना एक से दो मरीज सांप के काटने के बाद पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से हर मरीज का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। अस्पताल पहुंच रहे मरीज को एक से दो दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है। साथ ही समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। कुछ आपात स्थिति में मरीजों को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed