{"_id":"58f4b7314f1c1b1a7447152a","slug":"woman-aggitation-aganist-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
रिहायशी इलाकों के नजदीक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर खोले शराब ठेकों के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी इलाकों के नजदीक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर खोले शराब ठेकों के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उपमंडल कंडाघाट की पंचायत बीशा के लोगों ने चायल मार्ग पर कोहारी में खुले शराब ठेके सहित पेयजल और सिंचाई की समस्याओं को लेकर सोमवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पंचायत प्रधान सीता ठाकुर ने किया। रैली पंचायत से होते हुए कंडाघाट बाजार तक पहुंची।
विज्ञापन
रैली के बाद पंचायत के लोगों ने प्रधान की अगुवाई में उपमंडल अधिकारी नागरिक नीलम दुल्टा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से तुरंत निजात दिलाने का आग्रह किया। लोगों ने शराब ठेके को लेकर कहा कि लोक निर्माण
विज्ञापन
विभाग द्वारा डिमार्केशन करवाई जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार शराब का ठेका सरकारी भूमि पर खोला है। लोनिवि द्वारा ठेका मालिक को तीन दिन के भीतर ठेका उठाने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अभी तक ठेके को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर संतोष, निशा, मोनिका, सोनिया, रेखा शर्मा, अंजली, निशा, सीता, सत्या, विनोद, सुष्मा, आशा ठाकुर, अजय, सीता, धर्मदत्त, शारदा, कांता देवी, लक्ष्मी, रिया, सुमन, रीता ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार और आरडी शर्मा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब ठेकों को सरकारी जमीनों या रिहायशी इलाकों के पास खोला जा रहा है। पेयजल और सिंचाई समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अधूरी सिंचाई योजना का करवाया दिया था उद्घाटन
बीशा सिंचाई योजना से नहीं मिल रहा पानी
कंडाघाट। लोगों ने कहा कि बीशा उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन छह माह पूर्व हो चुका है लेकिन किसानों की फसलें सूखे की भेंट चढ़ रही हैं। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। लेकिन लोगों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रमुखता से चायल मार्ग पर कोहारी में खुले शराब ठेके को तुरंत हटाने की मांग की। इस के अतिरिक्त लोगों के अनुसार बीशा उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन हुए करीब डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन बावजूद इसके बीशा के लोगों और राजकीय माध्यमिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभी तक कंठ सूखे हैं।
कूड़ेदान का भी जताया विरोध
लोगों ने चायल मार्ग पर रखे कूड़ेदानों का भी विरोध जताया। उन्होंने इस संदर्भ में पंचायत सिरिनगर और पंचायत बीशा की संयुक्त बैठक करवाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि मार्ग पर रखे कूड़ेदानों से बाहर निकल रहे कूड़े के कारण पर्यटक स्थल चायल को जाने वाले मार्ग को ग्रहण लगने के साथ रोजाना हजारों की संख्या में यहां से गुजरने वाले पर्यटकों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
निकाला जाएगा समाधान : एसडीएम
एसडीएम कंडाघाट नीलम दुल्टा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंचायत बीशा के लोगों द्वारा स्थानीय मुद्दों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में रखी समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा।