Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in sports

Solan News: शुभम, पूनम, यश और अंजू क्रॉस कंट्री में प्रथम

Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन ने 16वीं क्रॉस कंट्री दौड़ का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 16वीं वार्षिक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से कुल 222 बच्चों ने भाग लिया। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग वर्गों में दौड़ आयोजित की गई। विजेताओं को कुल 40,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।
6 किलोमीटर लड़कों की दौड़ में शुभम ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय और ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 6 किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में पूनम प्रथम, पायल रानी द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। 4 किलोमीटर लड़कों की दौड़ में यश (पंजाब) ने पहला, विशाल (पंजाब) ने दूसरा और संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 4 किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में अंजू शर्मा, जन्नत चंदेल और मुस्कान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो किलोमीटर लड़कों की दौड़ में शौर्य कुमार, आदित और प्रिंस शर्मा ने शीर्ष तीन स्थान जीते। लड़कियों की दौड़ में आराध्या शर्मा, राधिका भारद्वाज और शिवांगी चंदेल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में वंश ठाकुर, सार्थक और रुपांश ठाकुर विजेता रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में ज्योति खेश, इशिता और वतिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अभिभावकों में करण और दिव्या प्रथम
अभिभावकों के लिए भी 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में करण ने प्रथम, विनोद ने द्वितीय और मोहिंदर ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दिव्या प्रथम, मोनिका द्वितीय और अरुणा शर्मा तृतीय रहीं। विजेताओं को कुल 40,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। छोटे बच्चों के लिए विशेष उपहार भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, अध्यक्ष मोहिंदर ठाकुर मौजूद, मुख्य सलाहकार पुष्पेंद्र वालिया, बीडीसी सदस्य राजीव ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजू ठाकुर और एनवीएन स्कूल के संस्थापक चेतन कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed