फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman accuses a man from the same village of rape

Solan News: महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 19 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रामशहर क्षेत्र की एक महिला ने इसी के गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का मेडिकल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर 2023 को वह गांव में किसी विवाह में शामिल होने जा रही थी तो उसे इसी गांव के एक व्यक्ति ने कार में लिफ्ट दी। जैसे ही वह कार में सवार हुई तो उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। बाद में उस व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद व्यक्ति ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह से जान से मार देगा। इसलिए महिला डर के मारे अभी तक चुप रही। वहीं अब महिला ने इसकी शिकायत थाने में दी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि रामशहर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed