{"_id":"64cba3ed9f416baa4506ad84","slug":"woman-accused-businessman-of-rape-solan-news-c-176-1-ssml1041-4746-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिला ने कारोबारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिला ने कारोबारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Thu, 03 Aug 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र के गांव में एक महिला कामगार ने दुकानदार पर जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ क्षेत्र में एक दुकानदार के पास एक महिला पिछले लंबे समय से काम करती थी। एक अगस्त की शाम को कारोबारी ने अपने स्टोर में महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला जब होश में आई तो इसकी शिकायत महिला थाने में दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। जल्द ही दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।