{"_id":"6a342e9d9cec861d410b17f6","slug":"will-make-efforts-to-appoint-specialist-doctors-at-darlaghat-hospital-awasthi-solan-news-c-176-1-sln1003-171896-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़लाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों \nकी नियुक्ति के लिए करेंगे प्रयास : अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़लाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए करेंगे प्रयास : अवस्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने दाड़लाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा और सहायक चिकित्सा कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह बात उन्होंने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
अवस्थी ने बताया कि नागरिक अस्पताल अर्की की तर्ज पर दाड़लाघाट में भी विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने उच्च स्तर पर यह मामला उठाने की बात कही। विधायक ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क तंत्र को मजबूत करने को प्राथमिकता बताया। कहा कि मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि दाड़लाघाट में क्रीड़ा स्थल के निर्माण के लिए भूमि का चयन हो गया है। इसकी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखा जाएगा। उनके लिए एक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें स्थापित की जाएंगी। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।