Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water tank have no use yet

Solan News: एक करोड़ का निर्माण, सूखा इंतजाम

Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पानी के टैंक का सात माह पहले मंत्री ने किया था उद्घाटन, बिना कनेक्शन अब बेकार
विज्ञापन

नगर निगम ने बनाया 11.35 लाख लीटर स्टोरेज क्षमता वाला टैंक
निगम का तर्क स्थानीय लोग पाइपलाइन बिछाने का कर रहे विरोध

टैंक से शहर में पेयजल किल्लत को किया जाना था दूर
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए टैंक रोड पर एक करोड़ से बनाया गया 11.35 स्टोरेज क्षमता वाला नया जलभंडारण टैंक सफेद हाथी साबित हो रहा है। नगर निगम ने टैंक तो बना दिया, लेकिन आसपास रहने वाले लोगों से पहले कोई बात नहीं की। अब लोग इस टैंक से जवाहर पार्क में बने दूसरे टैंक से पाइपलाइन नहीं जोड़ने दे रहे हैं। टैंक से सप्लाई देने के लिए जब पाइपलाइन बिछाने लगे तो लोगों ने इसका विरोध कर दिया, जिससे अब हालात यह हो गए हैं कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी टैंक का शहरवासियों को फायदा नहीं मिल रहा और अब यह केवल कपड़े सुखाने के लिए रह गया है।
हालांकि नगर निगम के पास विकल्प यह भी था कि जब तक लोगों से सहमति नहीं बनती, तब तक किसी दूसरी लाइन से जोड़कर शहर को पानी की सप्लाई दे सकते थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि टैंक के निर्माण से पहले क्या पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार नहीं की गई या क्या निर्माण से पहले स्थानीय लोगों से इस संबंध में बातचीत नहीं की गई। मौजूदा समय में शहर में पेयजल किल्लत लगातार जारी है। बीते माह लोगों को छह से सात दिन बाद पानी मिल रहा था। ऐसे में टैंक से पेयजल कनेक्शन देने से शहर की पेयजल सप्लाई सुधारी जा सकती है।
विज्ञापन



इनसेट
अप्रैल में किया था उद्घाटन
टैंक का उद्घाटन नगर निगम चुनाव से पहले 11 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया था, लेकिन अब तक इसे पेयजल पाइपलाइन से नहीं जोड़ा गया है। हालांकि शुरुआत में नगर निगम के अधिकारी व पदाधिकारी तर्क देते रहे थे कि जल्द ही इस टैंक को कनेक्शन देकर इसे चालू कर दिया जाएगा, लेकिन अब सात माह बाद भी टैंक बेकार पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
पुराने टैंकों में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी
जवाहर पार्क और टैंक रोड स्थित मुख्य जल भंडारण टैंक कई साल पुराने हैं। निर्माण के समय आधुनिक वाटरप्रूफिंग तकनीक उपलब्ध नहीं होने के कारण इनकी कंक्रीट संरचनाओं में दरारें आ गई हैं। समय-समय पर मरम्मत के बावजूद इनसे पानी का रिसाव जारी है। इससे टैंकों का पानी नीचे बने घरों के लिए खतरा बन रहा है। जवाहर पार्क स्थित टैंक से भी पानी का रिसाव होता रहता है। पिछले वर्ष नगर निगम की ओर से लीकेज रोकने के लिए मरम्मत कार्य करवाया गया था। इसमें जियोटेक्सटाइल लाइनिंग भी लगाई गई थी, लेकिन पुराने टैंकों की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।



कोट
टैंक रोड में बने नए टैंक से जल्द पाइपलाइन बिछाई जाएगी। हालांकि स्थानीय लोग घरों के आसपास से पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे हैं। उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाएगा। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed