फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crices in solan

Solan News: शहर में पेयजल संकट पर मंत्री बोले, नगर निगम सुधारें वितरण प्रणाली

Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड कर रहा बिजली की टेस्टिंग, पुणे से आए हैं तकनीशियन
विज्ञापन

टैंकों में 94 लाख लीटर पानी, अभी भी कई वार्डों में नहीं दी सप्लाई
14 फरवरी से ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद शहर में पेयजल किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने नगर निगम की वितरण प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोलन में आयोजित मिलेट मेले के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल कहा कि शहर में नगर निगम पानी का वितरण ठीक से नहीं कर रहा है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कई जगह पानी की लीकेज हो रही हैै। नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता जा रहा है। प्रशासन और निगम को इसपर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, बिजली बोर्ड ने शनिवार के दिन भी ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद टेस्टिंग का कार्य किया और देखा कि चारों मोटर चलाने के लिए वोल्टेज ठीक है या नहीं। इसके लिए पुणे से तकनीशियन बुलाए गए हैं।
दूसरी ओर शनिवार को शहर के टैंकों में 94.30 लाख लीटर पानी स्टोर था। इसके बावजूद कई वार्डों में नगर निगम पेयजल आपूर्ति नहीं कर पाया, जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति अभी भी लोगों को नहीं हो रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, गिरि पेयजल योजना से सुबह तक 45.80 लाख लीटर और अश्वनी योजना से 19.50 लाख लीटर पानी का शहर के मुख्य भंडारण टैंकों में पहुंचाया गया। इसके बावजूद शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। नगर निगम के भी डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौर रहे कि गिरि पेयजल योजना में 14 फरवरी से 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद से शहर में पानी किल्लत हो गई।
विज्ञापन


जल स्तर भी जा रहा नीचे
सर्दियों में पर्याप्त बारिश न होने से जल स्तर भी घटता जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने आग्रह किया कि लोग आवश्यकता के अनुसार ही पानी का प्रयोग करे और व्यर्थ पानी न बहाए। उन्होंने कहा कि गर्मियों को लेकर हम पहले ही तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पानी की आपूर्ति आगामी दिनों में ठीक हो जाएगी। इसके बाद लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम की ओर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लीकेज को ठीक करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

-ऊषा शर्मा, महापौर
नगर निगम सोलन।


योजनाओं से पर्याप्त पानी लिफ्ट हो रहा है। शहर के टैंकों में पानी पहुंचाया जा रहा है। बीच-बीच में चार मोटरें चल रही हैं। -ई. सुमित सूद अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed